Drain will be built in Gauriganj, people will get relief from waterlogging

इन नालों का होगा निर्माण

अमेठी। आए दिन जलभराव की समस्या से जूझ रहे गौरीगंज क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन किलाेमीटर के नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।

दरअसल, गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलनिकासी एक बड़ी समस्या है। हल्की सी बारिश में ही कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। इतना ही नहीं सीएमओ दफ्तर हो या फिर कोतवाली, हर जगह जलभराव की समस्या से लोगों को दिक्कत होती है। कहीं पर नाला नहीं तो कहीं पर अन्य समस्या। इसको लेकर नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह ने शासन स्तर पर लिखा पढ़ी की।

इसके बाद पालिका को शासन ने 5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें दो करोड़ से नाले का निर्माण होगा, जबकि तीन करोड़ से अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इस बजट में से दो करोड़ रुपये से सैठा रोड ओवरब्रिज से नवोदय विद्यालय स्थित नाला तक, मुसाफिरखाना पुल से चंदवा ताल तक व मुसाफिरखाना पुल से जामो रोड स्थित पेट्रोल पंप तक करीब तीन किमी. नाले का निर्माण कराया जाएगा। शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का निजात दिलाई जा सके।

छुट्टा मवेशियों से मिलेगी निजात

शहरी इलाकों में छुट्टा मवेशी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। शहर की सड़कों पर दिनभर छुट्टा मवेशी घूमते रहते हैं। पालिका ने वार्ड 17 कटरा लालगंज में 1.60 करोड़ रुपये से गोआश्रय स्थल का निर्माण कराने की तैयारी की है। वहीं, 40 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा।

लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का प्रयास

नगर पालिका परिषद गौरीगंज के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का लगातार प्रयास जा रहा है। सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये के बजट की अतिरिक्त मांग की गई थी, जिसकी पहली किस्त मिल गई है। जल निकासी, गोशाला व अंत्येष्टि स्थल के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। जनता से जो वादा किया था उसको पूरा कराए जाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

रश्मि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, गौरीगंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *