संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
अमेठी। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिला मुख्यालय पर बस अड्डे की स्थापना को लेकर परिवहन मंत्री से बात की जाएगी। इसके माध्यम से परिवहन संबंधी समस्या का समाधान कराया जाएगा। दरअसल, जिला गठन को 13 साल होने के बाद भी जिला मुख्यालय गौरीगंज में बस अड्डा न होने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय सफर करने वाले लोगों को होती है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में मंत्री जी… इन समस्याओं का भी कराएं समाधान शीर्षक से खबर में इसका हवाला दिया था। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर यह बड़ी समस्या है, इसका समाधान कराया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकास कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन के लिए अफसरों से कहा गया है। समय सीमा के भीतर निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने को कहा गया है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। दवाओं की उपलब्धता के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है।
