संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:27 AM IST
भादर (अमेठी)। भोजपुर गांव के प्रधान बेटे की रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को दुर्गापुर चौराहे के पास लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोजपुर प्रधान पुत्र रवि शंकर उपाध्याय बृहस्पतिवार की शाम को कथा सुनने जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रंजिश को लेकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इससे वह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ संदीप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।