संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST

अमेठी। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सेंट्रल बार एशोसिएशन के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को चंद्रयान की सफलता लैंडिंग से उत्साह का माहौल रहा। मौजूद अधिवक्ताओं ने भारतमाता की जयकारों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। चंद्रयान की सफलता पर सेंट्रल बार में मिठाई बांटी गई। इधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बार एसो. कार्यालय पर अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से कमलेश नारायण दुबे को अध्यक्ष व भारत शर्मा को मंत्री चुना गया।



Source link