
जामो भादर मार्ग होगा चौड़ा
अमेठी। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामो ब्लॉक से निकलकर अमेठी तहसील क्षेत्र के भादर तक जाने वाली 45.5 किमी लंबे मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। एक लेन की खस्ताहाल सड़क को जल्द साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जबकि पीडब्ल्यूडी के सर्वे कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने मार्ग का शिलान्यास किया।
जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि लखनऊ-वाराणसी व प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के सीधे जुड़ने से लोगों का परिवहन के साथ समय में बचत होगी। मार्ग के चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी।
दुर्गापुर- गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामो ब्लॉक से निकलकर भादर तक जाने वाली 45.5 किलोमीटर लंबी सड़क दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्माण हुआ था। एक लेन की खस्ताहाल इस सड़क को जल्द ही साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाते हुए सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख जिला मार्ग में शामिल करते हुए 25 करोड़ 31 लाख हजार रुपए का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
शुक्रवार को गौरीगंज के कौहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मार्ग का शिलान्यास किया तो लोगों को उम्मीद बढ़ गई है। इस मार्ग से जगदीशपुर, जामो ,शाहगढ़, गौरीगंज, भेटुआ व भादर ब्लॉक के लोग इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। शिलान्यास के साथ ही पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ 79 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था का चयन कर मानक के अनुसार जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य को पूरा कर लोगों को आवागमन में सुविधा देगा।
आवागमन में मिलेगी बेहतर सुविधा
जामो-भादर-छीड़ा मार्ग पर स्थित छीड़ा, आलमपुर, ढेमा, बासुदेवपुर, मगरा, मवैया, त्रिलोकपुर, बहादुरपुर, सोनारी, रघईपुर, रतापुर, ओझा का पुरवा, नरहरपुर, भावापुर, अग्रेसर, भेटुआ, पश्चिम दुआरा, घाटमपुर, जामो समेत कई गांवों के करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से लोगों को ब्लाॅक मुख्यालय, सीएचसी ,थाना रामगंज से लेकर मुंशीगंज,जामो तो तहसील अमेठी, जिला मुख्यालय गौरीगंज आने जाने में आसानी होगी।
मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम
शासन की ओर से जामो-भादर- छीड़ा प्रमुख जिला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। 25 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से 45 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होगा। इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणाें के साथ अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा।
शैलेंद्र कुमार एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
