संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST

Truck hits a student riding a bicycle, she dies

रिया फाइल फोटो

सिंहपुर(अमेठी)। इन्हौना थानाक्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा मोड़ पर मंगलवार की शाम ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक भी पलट गया। घटना में छात्रा व चालक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालात नाजुक देख रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में बुधवार की सुबह छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी की पुत्री शिखा (17) हाईस्कूल की छात्रा है। मंगलवार को साइकिल से इन्हौना कस्बा स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने गई थी। देर शाम लौटते समय लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग समेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मारकर आगे चलकर पलट गया। इस दुर्घटना में शिखा गंभीर रूप से घायल गई है। एसएचओ कंचन सिंह ने अपने वाहन से शिखा व मुजफ्फरनगर निवासी चालक जाबिर को अस्पताल पहुंचाया।

जहां शिखा की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिखा को मृत घोषित कर दिया। शिखा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। लखनऊ में शिखा के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद देर शाम तक शव घर आने की उम्मीद है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

एसएएचओ ने बताया कि ट्रक चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिखा के मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *