संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:26 AM IST

अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से पांच लोग घायल हो गए। देरशाम दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर प्लास्टिक के पाइप लेकर सोनारीकला गांव जा रहे थे। भुजकुवारे के पास मजदूरों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बेकाबू होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे चली गई। इसमें चार मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबकर घायल हो गए। थानेदार श्रीराम ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर निवासी पवन कुमार, शिवसेन, मशरुफ, अमृतलाल और एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान घायल पवन की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *