संवाद न्यूज एजेंसी

तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भेलाई कला में बुधवार की रात डीजे बंद कराने पर वर और कन्या पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा के ग्राम गेराय मजरे सराय गोपी निवासी अयोध्या मौर्य के बेटे सूरज कुमार मौर्य का विवाह भेलाई कला गांव निवासी रामसहाय मौर्य की पुत्री चांदनी से हो रहा था। बुधवार की देरशाम बरात आई थी। रात्रि 12 बजे द्वारचार में डीजे की धुन पर नृत्य चल रहा था।

काफी देर होने के कारण कन्या के चाचा ने डीजे को बंद करने को कहा। वर पक्ष के लोग कुछ मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद गाली गलौज करते हुए विवाद होने लगा। बाद में बरातियों व घरातियों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने मोहनगंज थाने में बृहस्पतिवार की सुबह एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

वर पक्ष की ओर से जगन्नाथ मौर्य तहरीर में बताया कि मारपीट में सोने की चैन, पांच हजार नकदी छीनने की बात कही है। कन्या पक्ष की ओर से लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए लड़का पक्ष पर विदाई कराने के पूर्व दहेज की मांग का आरोप लगा तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव दोनों पक्ष से तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *