तिलोई (अमेठी)। सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे हवलदार हसनपुर मजरे कोची गांव निवासी बुजुर्ग महबूब (65) शुक्रवार की शाम को साइकिल से दवा लाने राजाफत्तेपुर जा रहे थे। वह तिलोई-इन्हौना मार्ग पर सफी की चक्की के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को देते हुए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महबूब को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे मो. तौसीफ ने अज्ञात वाहन के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।(संवाद)
