अमेठी। जिले में मंगलवार को डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 105 तक पहुंच गई हैं। संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या 135 है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इधर, रैपिड रिस्पांस टीमों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में अमेठी में तीन, जगदीशपुर में दो, शाहगढ़ में एक, जामो में एक, तिलोई में एक डेंगू का मरीज मिला है।

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 105 तक पहुंच गई है। वहीं, 135 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि डेंगू मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई है। सभी सीएचसी प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

डेंगू एक नजर में

डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मच्छर के काटने से होती है। यह वायरस आपके शरीर में प्रवेश करता है, तो इसके कई सारे लक्षण नजर आते हैं। ये लक्षण आमतौर पर दो से सात दिनों तक रहते हैं। बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, मतली, उल्टी इसके लक्षण है।

डेंगू से बचाव के लिए क्या करें

घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें। कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें। फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।

डेंगू होने पर क्या करें और न करें

– डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें।

– हल्का और सादा खाना खाएं।

– बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *