संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST

अमेठी। जिले में डेंगू के चार और संदिग्ध मरीज मिले हैं। एक फाइलेरिया का मरीज सामने आया है। जिले में कुल डेंगू के कन्फर्म मरीजों की संख्या 63 हो गई है। मलेरिया विभाग ने डेंगू प्रभावित गांवों सहित डीएम आवास के आसपास निरोधात्मक कार्रवाई कराया है। सोमवार को एनएस वन कार्ड की जांच में जगदीशपुर के चार मरीज डेंगू के संदिग्ध मिले हैं। विभाग ने प्रभावित गांव के 40 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शेषधर द्विवेदी ने बताया कि एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया कि शाहगढ़ में एक मरीज फाइलेरिया का सामने आया है। इन सभी का उपचार शुरु कराया जा रहा है। जिले में कंफर्म मरीजों की संख्या कुल 63 हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें