संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 May 2023 12:13 AM IST
अमेठी। गायत्री परिवार के जिला युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक को नशा उन्मूलन सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। काशियाना फाउंडेशन की ओर से आयोजित नशामुक्त भारत राष्ट्रीय संगोष्ठी में नशा उन्मूलन सम्मान 2023 से डॉ. प्रवीण सिंह सम्मानित किए गए हैं। बीते शुक्रवार शाम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार डॉ कमलेश कुमार, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, खेलरत्न अवार्ड पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक की मौजूदगी में डॉ दीपक को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित किए जाने पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी, राधेश्याम तिवारी, महेंद्र मिश्र, रमेश सिंह, आलोक सिंह, अवधेश सिंह जन्मेजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, नीरज पटेल ने खुशी जताई है।