संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:13 AM IST
बाजारशुकुल (अमेठी)। ट्रक से तस्करी के लिए ले जा रहे 20 गोवंशों को शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। दो तस्करों को वाहनों के साथ पकड़ा गया है। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
बाजारशुकुल पुलिस शनिवार को वाहनों की जांच कर रही थी। तभी ट्रक और स्कार्पियो कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक उसे लेकर भागने लगे। टीम ने पीछा किया ग्राम डेढिया के पास स्कार्पियो कार व ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी में पुलिस को 20 जिंदा गोवंश मिले। मुसाफिरखाना थाने के नया कोट मजरे धरौली गांव निवासी राजेंद्र कुमार व सुल्तानपुर के हसनपुर गांव निवासी मुस्लिम को पकड़ा गया। दोनों के पास तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस को देखते ही तीन लोग मौके से फरार हो गए।
एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मुस्लिम ने बताया कि उन लोगों को ट्रक रुदौली अयोध्या से लोड कराकर सुल्तानपुर तक सुरक्षित पहुंचाने के पैसे मिलते हैं। यह स्कार्पियो गाड़ी जो कि ट्रक को सुरक्षित निकलवाने का काम करती है, मेरे रिश्तेदार की है। हम सब मिलकर यह कार्य करते हैं। पुलिस ने बरामद गोवंश को आश्रय केद्र में संरक्षित करते हुए केस दर्ज दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया।
