जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र के पिछूती गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटे हैं। पानी अधिक व काई होने से सफलता नहीं मिल पाई। टीम का दावा कि है सुबह लखनऊ से टीम बुलाई गई है, जिसके बाद रेस्क्यू किया जाएगा।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिछूती गांव में शुक्रवार को नव निर्मित अमृत सरोवर में भरे पानी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर वन्य जीव को पकड़ने की कोशिश शुरू की। तालाब में पानी ज्यादा होने और उसमें भी काई के कारण समस्या आई।

वन विभाग की टीम ने लखनऊ से सहयोग के लिए प्रशिक्षित वन कर्मियों को बुलाया है। प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा ने बताया कि एक किलोमीटर की दूरी पर गोमती नदी बहती है, हो सकता है कि रात में वहीं से निकल कर आ गया हो।

क्षेत्रीय वनाधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ है या घड़ियाल, अभी इसकी पहचान नहीं हो सकी है। टीम लगातार निगरानी कर रही है, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। लखनऊ से टीम बुलाई गई है। सुबह टीम आने के बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें