संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:29 AM IST

अमेठी। नवरात्र में देवी पूजा के साथ मुसाफिरखाना कस्बे में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी। रविवार से शुरू होने वाले श्रीराम कथा की तैयारियों को विधायक की मौजूद में लोगों ने अंतिम रूप दिया। उज्जैन स्थित महामृत्युंजय मठ के पधारे प्रवणपुरी महाराज 23 अक्तूबर तक कथा सुनाएंगे।मुसाफिरखाना के बस स्टॉप के बगल स्थित गांधी पार्क में रविवार से 23 अक्तूबर तक श्रीराम कथा होगी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में मध्यप्रदेश के महाकाल उज्जैन के महामृत्युंजय मठ से आ रहे प्रवणपुरी महाराज लोगों को प्रतिदिन डेढ़ बजे से शाम पांच बजे तक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

इसके लिए शनिवार को आयोजक मंडल की ओर से कथा पंडाल समेत अन्य तैयारियां पूरी की जाती रही। रविवार को पूजन के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। विधायक ने बताया कि श्रीराम कथा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रतिदिन रामचरित मानस के साथ प्रवचक मर्यादा पुरूपोत्तम श्रीराम के जीवन की गाथा लोगों को सुनाएगें। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें