अमेठी। बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन सत्याग्रह में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन जारी रखने को एक जुटता रखने की बात कही।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को जारी रहा। शिक्षकों के धरना स्थल पर पहुंच बीएसए संजय कुमार तिवारी ने शिक्षकों की समस्याओं को सुनते हुए धरना वापस लेने की अपील की। शिक्षक मांगें पूरी होने पर धरना जारी रखने की जिद पर अड़े रहे।

शिक्षकों की मांग है कि वर्ष 2008 में नियुक्त तथा जुलाई 2013 में प्रधानाध्यापक, प्राथमिक और सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल पद पर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का चयन वेतनमान दिया जाए। नसीम बानो,शबनम जहां, फ़हमीदा खान,राना बेगम,हामिदा खातून, पूनम सिंह, शिवकुमारी, पूर्णिमा सिंह,सरोज सिंह, दिनेश कुमार, सरोज देवी,मो ऐनी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, श्रीमती जदुराई,बबीता, समीना खातून, अनिल कुमार अनुदेशक, गिरीश कुमार, निर्मला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

दूसरे दिन धरने को डाॅ. हृदय प्रकाश सिंह, कपिलेश यादव,अजय कुमार मौर्य, रणजीत गौतम, श्रीराम सोनी , जयराम कनौजिया, संजीव कुमार,वसीम अहमद आदि ने संबोधित किया। देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, अखिलेश सिंह, सुशील यादव,मो तहसीन, गुरुचरण, सुनील कुमार पाल, अवधेश मिश्रा , अर्चना सिंह, ऊषा देवी, वृंदामती सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हम सब परिवार,मिल बैठकर समस्याओं का करेंगे निस्तारण

अमेठी। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने धरना स्थल पहुंचकर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। कहा कि हम सब एक परिवार है। शिक्षकों का शोषण नहीं होगा। लेखाधिकारी कार्यालय में स्टाफ कम होने से समस्याओं का निस्तारण होने में विलंब हुआ है।

बीएसए ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से धरना वापस लेने की अपील की। संगठन ने अपील को खारिज करते हुए समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण न होने तक सत्याग्रह जारी रखने का निर्णय लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें