संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 08 Nov 2023 12:22 AM IST



अमेठी। गौरीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले गंभीर मरीजों की सीटी स्कैन जांच रिपोर्ट अब दो घंटे में देनी होगी। जिससे मरीज का इलाज प्राथमिकता के आधार पर हो।

सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार के निरीक्षण में जिले की रैंकिंग की स्थिति की समीक्षा में यह कारण सामने आया था। उन्होंने अधिकारियों से इस पर विचार विमर्श किया। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि एडी हेल्थ ने सीटी स्कैन की रिपोर्ट को लेकर स्पष्ट समय सीमा का निर्धारण किया है।

कहा कि अब इमरजेंसी मरीजों को सीटी स्कैन होने के दो घंटे में रिपोर्ट दी जाए, जबकि सामान्य मरीजों को छह घंटे के भीतर सीटी स्कैन की रिपोर्ट दी जाय। इसकी मानीटरिंग भी की जाएगी। इसमें लापरवाही पर संबंधित का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *