संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 07 Dec 2023 12:58 AM IST

तिलोई(अमेठी)। नायब तहसीलदार से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को एक बैठक की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सांकेतिक हड़ताल पर रहने का प्रस्ताव पास किया। बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार उत्तरी व दक्षिणी की कार्यशैली व कार्यप्रणाली नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पत्रावलियों में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लेने के महीनों बाद तक आदेश नहीं पारित किए जाते हैं। ऐसे में आदेश पारित हो भी जाता है तो उसमें फीडिंग नहीं की जाती है। तहसील परिसर के कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के कार्य करने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सात दिसंबर तक का समय दिया है।

संघ ने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए दोनों नायब तहसीलदारों से वार्ता कर एसडीएम संघ को सूचित नहीं करते हैं तो सात दिसंबर तक सांकेतिक हड़ताल रहेगी। इसके बाद 11 दिसंबर को पुनः बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर नायब तहसीलदार अशोक कुमार इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *