संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST

अमेठी। मनचाहे स्कूल में तैनाती के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग पर चल रहा खेल अब नहीं चलेगा। निलंबित शिक्षकों की बहाली पर शासन ने पोर्टल के माध्यम से स्कूल तैनाती की व्यवस्था बनाई है। विभाग ने इसके लिए नया पोर्टल लांच किया है।

पोर्टल पर निलंबित शिक्षक का ब्योरा भरा जाएगा। इसके बाद तीन श्रेणियां दिखेंगी। शिक्षक को बिना दंड बहाल किया जा रहा है। स्वत: ही वह उसी स्कूल में बहाल हो जाएगा जिसमें पहले से तैनात था। यदि लघु दंड के साथ बहाल किया जा रहा है तो उसे ब्लॉक के किसी अन्य स्कूल में उसकी तैनाती हो जाएगी।

यह स्कूल छात्र संख्या और अध्यापकों की कमी के आधार पर पोर्टल से ही तय हो जाएगा। यदि दीर्घ दंड के साथ शिक्षकों को बहाल किया जा रहा है तो उन्हें जिले के किसी एक स्कूल में तैनाती दी जाएगी।

अब तक निलंबन और बहाली का पूरा जिम्मा बीएसए के पास था। बीएसए किसी शिक्षक को निलंबित करने के बाद अपनी इच्छानुसार उसे किसी विद्यालय में बहाल कर सकते थे। कई जगह से दुरुपयोग के भी मामले सामने आए। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से ही शिक्षकों की बहाली हो सकेगी। दंड के हिसाब से उन्हें ब्लॉक और जिले में स्कूलों में तैनाती मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें