संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST

अमेठी। किसानों को खेती किसानी की जानकारी देने के साथ अच्छी पैदावार लेने के लिए दो दिवसीय किसान पाठशाला आयोजित की हुई। इसके तहत 80 ग्राम पंचायतों में किसानों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरिओम मिश्रा, उप जिला कृषि अधिकारी सुभाष व भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार की देखरेख में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को किसान की पाठशाला में किसानों को बताया गया कि खेत में पराली जलाने से उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है।

बताया गया कि पराली का उचित उपयोग कर धन भी अर्जित किया जा सकता है। किसान पाठशाला में रबी सीजन में प्रथम दिवस का पाठ्यक्रम रबी दलहन / तिलहन में नवीन प्रजातियों की बुआई कब और कैसे करें। इसका अच्छा उत्पादन कैसे प्राप्त किया जा सकता है आदि के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस पाठ्यक्रम में मोटा अनाज मूल्य संबर्द्धन एवं विपणन, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही पीएम प्रणाम योजना के बारे में किसानों को बताया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 264 किसानों की ईकेवाईसी कराई गई। संचारी रोग नियत्रंण अभियान का प्रचार- प्रसार किया गया। किसान पाठशाला के तहत विभिन्न गांवों में 5108 पुरुष व 2308 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *