संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:24 AM IST
अमेठी। नंदमहर धाम और मां कामाख्या देवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंदिरों के कायाकल्प को लेकर एक योजना तैयार की थी। योजना के तहत गत दिनों प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बाजारशुकुल ब्लॉक स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर के कायाकल्प के लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये की राशि जिले के पर्यटन विभाग को जारी की गई है।
मुसाफिरखाना के नंद महर धाम का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इस मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है। इसके लिए भी एक करोड़ तीन लाख रुपए जारी किए गए हैं। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि दो मंदिरों के लिए बजट आवंटित हुआ है। जल्द ही मानक के अनुसार कार्य पूरा कराया जाएगा।
