Sultanpur cluster won in the question stage

विज्ञान मॉडल के बारे में जानकारी देती छात्रा

अमेठी। शहर के केशव नगर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। जिसमें बच्चों ने प्रश्नमंच, पत्र प्रस्तुति व प्रयोगात्मक में बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

बृहस्पतिवार को शिशु वर्ग बाल वर्ग किशोर वर्ग तरुण वर्ग में कुल सभी संकुल की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। शिशु वर्ग और बाल वर्ग प्रश्न मंच में सुल्तानपुर संकुल प्रथम स्थान पर रहा। किशोर वर्ग प्रश्न मंच में सोनभद्र संकुल ने बाजी मारी।

पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में केशव ( प्रयागराज), बाल वर्ग में प्रतापगढ़ संकुल ( अमेठी आयोजक कालेज), किशोर वर्ग में सोनभद्र संकुल प्रथम रहा। प्रयोग में शिशु और बाल वर्ग में सोनभद्र संकुल तथा किशोर वर्ग में माधव (प्रयागराज) संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पाण्डेय उप प्रधानाचार्य संजय कुमार व प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

प्रतियोगिताओं में बतौर निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र ओझा, रामचंद्र सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. वीरेंद्र बहादुर सिंह डॉ. अजय सिंह विनय पाठक प्रमोद शुक्ल ने मॉडल और अन्य प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। कार्यालय प्रमुख श्रद्धानंद तिवारी संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *