संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:36 AM IST

The protest will end only after Priyanka's assurance.

धरना देते कांग्रेसी

अमेठी। संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग को लेकर शहर के कांग्रेस कार्यालय के सामने सोनू सिंह रघुवंशी 6 नवंबर से अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

सोनू सिंह ने बताया कि उन्हें यह पता चला है कि प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने यह मांग रखी है कि अमेठी उनके परिवार का हिस्सा है, राजीव गांधी की कर्मभूमि रही है। लिहाजा उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए।

कहा कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रियंका गांधी उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ने का आश्वासन नहीं देती हैं। बुधवार को चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *