संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:37 AM IST
अमेठी। नौगरिवां गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली के नौगरिवां गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी उर्मिला (30) रविवार को बेटे देवांश के साथ घर पर थी। मनोज खेती का काम करने गया था। दोपहर में मासूम देवांश रोते हुए बाहर निकला। बच्चे को रोता देख पड़ोसी घर आए तो उर्मिला को फंदे से लटका देखा। वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उर्मिला को उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता के मायके सूचना दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।