
देवघर जाने के लिए रवाना होते कांवड़िए।
इन्हौना(अमेठी)। सिंहपुर एवं तिलोई ब्लॉक के कावड़ियों का जत्था बृहस्पतिवार को देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कावड़ियों के जत्थे को राज्यमंत्री राजा मायकेश्वर शरण सिंह ने अकबरगंज स्टेशन पहुंचकर रवाना किया। अहोरवा भवानी पहुंचे राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने दर्शन के बाद जलाभिषेक के लिए देवघर बाबाधाम जा रहे कांवाड़ियों जत्थे को रवाना किया। इन्हौना कस्बे के समाजसेवी शिरीष गुप्ता के आवास पर सभी कांवड़िया श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। डीडीसी कौशलेंद्र सिंह ने सभी कांवड़ियों को वस्त्र प्रदान किया।
इस मौके पर कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह, अवनींद्र सिंह, शिवराज सिंह ,सुनील सिंह , दीपू मिश्र, तेजनारायण, अनुराग मिश्र,धर्मेश मिश्र, नंदन त्रिपाठी ,सुजीत पांडेय, अनिल पांडेय , विनय शुक्ला, जयकांत श्रीवास्तव, बच्चू लाल नेता, राहुल पाठक, राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।