संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 10 Dec 2023 12:06 AM IST

अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात दिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता का इलाज लखनऊ में चल रहा है। आरोपी दिनेश पाल ने शुक्रवार को संग्रामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी नाबालिग चचेरी भांजी से दुष्कर्म किया था। नाबालिग की तबीयत खराब होने लगी तो घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। परिजन आनन-फानन मेंं सीएचसी व उसके बाद जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डाॅक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश पाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ श्रीराम ने केस दर्ज करने के साथ आरोपी का चालान कोर्ट भेजने की बात स्वीकार की है। बताया कि जल्द ही आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल करते हुए पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *