संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST

Medical store found operating without license, medicines sealed

मेडिकल स्टोर पर जब्त की गई दवाएं

अमेठी सिटी। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की शिकायत पर मंगलवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने भादर बाजार में छापा मारा। वहां पर 36 तरह की लगभग नौ हजार से अधिक कीमत की दवाओं को सील किया। साथ ही दो दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

मंगलवार को औषधि निरीक्षक अयोध्या सुमित वर्मा, सुल्तानपुर राजू प्रसाद, अंबेडकर नगर शैलेंद्र प्रताप सिंह व अमेठी कमलेश कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ भादर बाजार में छापा मारा। औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि उसके पास कोई औषधि लाइसेंस नहीं है। औषधि निरीक्षकों की टीम ने दो औषधि का नमूना भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा है।

इस दौरान दुकान पर मौजूद 36 तरह की करीब नौ हजार रुपये की दवा सील कर दीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय ने परिवाद दाखिल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *