संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:35 AM IST
जगदीशपुर (अमेठी)। पालपुर कस्बे में बुधवार की शाम एक बेकरी की दुकान में आग लग गई। इसमें दुकान में मौजूद करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पालपुर कस्बे में लखनऊ-वाराणसी पुराने हाईवे पर बुधवार शाम निहालगढ़ निवासी राजेश अग्रवाल की यश ट्रेडर्स के नाम से बेकरी एवं जनरल स्टोर्स की दुकान का पिछले हिस्से में गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
गोदाम में मौजूद दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग के दस्ते ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना कस्बे के मेन मार्केट में होने से अगल बगल के दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए। संवाद
