संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
अमेठी। मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। फार्मासिस्टों का कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टाफ को समायोजित किया जा रहा है, जबकि नए पद सृजित किए जाएं।
विगत वर्ष स्थानांतरण में विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति दिव्यांग, गंभीर बीमारी, मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण में नीति विरोध कार्य हुआ था। ऐसा नहीं होना चाहिए और जो किसी कारण से स्थानांतरण हो गए हैं उनकी पुन: बहाली की जाए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आरएस पाठक ने बताया कि 23 जून तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दिव्यानी सिंह, जेके सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
