संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST

जगदीशपुर(अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्टरी स्काई लार्क में शुक्रवार को दोपहर बाद टीन शेड की पाइप पर एक अजगर चढ़ा मिला।

अजगर को देखते ही मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने पकड़कर में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा, क्षेत्रीय वनाधिकारी मुसाफिरखाना संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी टीम भेजकर उसे जंगल में छोड़ा गया है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *