संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 18 Oct 2023 12:28 AM IST

जगदीशपुर(अमेठी)। ई-रिक्शा से घर जा रहे युवक पर सोमवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घायल ट्राॅमा सेंटर में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहा है। मंगलवार को घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगदीशपुर के पूरे कथिकन मजरे सिधियावां निवासी सुनील कुमार पर सोमवार की देर शाम गांव के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सुनील को अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में सुनील का उपचार चल रहा है।

मंगलवार की देर शाम घायल सुनील के पिता ने तहरीर देकर राजाराम, रामहेत, अमित गुप्ता व अमित सरोज के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि सुहेल खान व एहसान पर सुनील को गोली मारने का आरोप लगाया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। आपसी रंजिश की बात प्रकाश में आ रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *