संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:09 AM IST
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थानाक्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में एक युवक फंदे से लटक गया। परिजन उसे अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमरौली थानाक्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव निवासी अंकुर (25) मंगलवार को घर में फंदे से लटक गया। घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
