अमेठी। मामूली विवाद में दीपावली की शाम बाजारशुकुल के पूरे नेवाज बूबूपुर में राजमिस्त्री की पिटाई के बाद हुई मौत मामले में बुधवार को नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मार-पीट में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।

बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के पूरे नेवाज मजरे बूबूपुर निवासी जगदीश (27) की रविवार को मामूली विवाद में गांव के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई में घायल राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। फूलमती की तहरीर पुलिस ने पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को महोना मोड़ बाजार शुक्ल-रानीगंज रोड से राम नरेश, सुदामा, यश प्रताप उर्फ राजा,रमेश व सावित्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में थोड़ी सी बात पर गुस्से में फंटी और डंडे से जगदीश की पिटाई की बात बताई है। निशानदेही पर पुलिस ने केसीआरसी स्कूल के पीछे झाड़ियों से मार-पीट में प्रयुक्त फंटी व डंडा बरामद किया।

उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। अंतिम संस्कार होने व आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *