अमेठी सिटी। जिला अदालत में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिले में अबतक 20 हजार से अधिक यातायात चालान के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
नौ दिसबर को होने वाले लोक अदालत में जिले में दोपहिया वाहनों से जुड़े 2,468 मामले में हेलमेट न लगाने, 525 मामले में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, 280 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने में हुए चालान को सूचीबद्ध किया गए हैं।
ट्रिपलिंग के 417, बिना बीमा के 306, बिना डीएल के 470, अवैध पार्किंग के 678, प्रदूषण के 45, रांग साइड ड्राइविंग के 126, जाति सूचक शब्द वाहन पर लिखने पर 72 तथा नंबर प्लेट पर 132 वाहनों के चालान लंबित है। चार पहिया वाहनों के 15500 चालान लंबित है। लोक अदालत में इन मामलों का निस्तारण कराने की तैयारी है। संवाद
