संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST

Advocates protest against increasing renewal fees

प्रदर्शन करते वकील

तिलोई(अमेठी)। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट की रिनीवल फीस 100 से 500 रुपये बढ़ाए जाने का विरोध जताया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने इसी मुद्दे पर तहसील में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष दलजीत सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बढ़ाए गए फीस का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों ने रिनीवल की प्रकिया को निशुल्क करने की मांग की है। फीस बढ़ने पर अधिवक्ताओं में रोष है।

अधिवक्ताओं ने बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया व बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि संगठन अधिवक्ताओं के सुख-दुख के साथ नहीं रहती। इस मौके पर अरविंद शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, संजय मिश्रा रवि भूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *