संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST

जगदीशपुर(अमेठी)। थाना क्षेत्र के पिछूती गांव में शनिवार को वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दिन भर अभियान चलाया। शाम को तालाब से मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिछूती गांव में शुक्रवार को नव निर्मित अमृत सरोवर में भरे पानी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर वन्य जीव को पकड़ने की कोशिश शुरू की। तालाब में पानी ज्यादा होने और उसमें भी काई के कारण समस्या आई। वन विभाग की टीम ने लखनऊ से सहयोग के लिए प्रशिक्षित वन कर्मियों को बुलाया गया।

शनिवार को काफी देर तक लखनऊ की टीम का इंतजार किया गया लेकिन, बाद में पता चला कि टीम पीलीभीत गई है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जाल डाल शाम को मगरमच्छ को पकड़ा गया। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन टीम अफसरों से वार्ता कर नदी में छोड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी मुसाफिरखाना संजय श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से टीम आनी थी लेकिन, नहीं आ पाई। स्थानीय मछुआरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *