मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की मौत के मामले में अब कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न एवं गैर इरादतन हत्या का केस ससुर के खिलाफ दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के पूरे दहपेल मजरे बहोरखा गांव में अप्रैल में विवाहिता पूजा की मौत की मौत हुई थी। जिसमे करंट से मौत का मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण में मृतका के भाई पवन कुमार ओझा निवासी ओझा पुरवा मजरे गूजीपुर थाना संग्रामपुर ने न्यायालय की शरण लेते हुए मृतका के ससुर पर दहेज के रूप में रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था।

आरोप लगाया था कि उसकी बहन की सास के नाम कुछ जमीन थी, जो सास की मौत के बाद बहनोई नितिन व उसके भाई के नाम आ गई थी। इस जमीन को ससुर वापस अपने नाम कराने के लिए नितिन पर दबाव बनाते थे, लेकिन पूजा की वजह से वह सफल नहीं हो पा रहे थे। इसी बात से वे पूजा से नाराज चल रहे थे।

उन्होंने अपनी बहन की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर प्रार्थनापत्र के आधार पर आरोपी बालाकान्त तिवारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें