संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST

जामो (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को जामो थाने के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर घर ले आया। पंद्रह दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी की बात की तो युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामो थाने के एक गांव निवासी महबूब आलम ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को प्रेम में फंसा लिया।

इसके बाद शादी का झांसा देकर 5 दिसंबर को अपने घर ले आया। आरोप है कि 15 दिन तक वह युवक के साथ उसके घर में रही। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो 17 दिसंबर को महबूब आलम ने घर से बाहर जाकर मोबाइल बंद कर लिया। युवक के मोबाइल बंद करने के बाद युवती परेशान हो गई।

आरोप लगाया कि युवक के घर से बाहर जाने के बाद उसके परिजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और घर में रखने को तैयार नहीं है। परेशान युवती बुधवार को जामो थाने पहुंची और पूरी घटना पुलिस को बताई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें