संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Mon, 25 Sep 2023 12:04 AM IST

सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जबरन गर्भपात करने के साथ शादी से इंकार करने का मामला आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के साथ परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि एक युवक ने पहले उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। युवती जब गर्भवती हुई तो उसने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। युवक जबरन गर्भपात करा दिया। दबाव बढ़ा तो शादी की बात भी दोनों परिवार के बीच चली। युवक के परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपए व अन्य सामान की डिमांड की। पीड़िता का परिवार तैयार नहीं हुआ तो शादी करने से मना कर दिया। इसी बीच युवक के परिजन दूसरी जगह शादी करने की तैयारी में जुट गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। एसओ तनुज पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक सादाब समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पिता ने युवक को किया संपत्ति से किया बेदखल

सादाब के पिता रईस अहमद ने बताया कि उसके पुत्र व पीड़िता के बीच मोबाइल से संपर्क हुआ था और दोनों कब मिले हमें जानकारी नहीं है। युवक अहमदाबाद में रहता है और उसका चाल चलन ठीक नहीं है। जिससे एक माह पूर्व ही उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *