संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलोई (अमेठी)। रविवार को मदरसा अशरफिया शमशुल उलूम लतीफिया माटेरवा तिलोई में सुन्नी उलेमा काउंसिल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि किसी शादी में डीजे या कोई बाजा बजाया गया तो अब मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
मौलाना मोहम्मद नासिर हुसैन अशरफी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सैयद जमाल अशरफ जिलानी के नेतृत्व में अन्य उलेमा ने हिस्सा लिया। इसमें कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। बाद में इसकी जानकारी देते हुए मौलाना ने बताया कि शादी में होने वाले नाच-गाने डीजे में बजाना नौटंकी आदि पर रोक लगाया गया है। इस इसे खत्म करने का फैसला लिया गया। सुन्नी उलेमा काउंसिल तिलोई ने फैसला किया है कि अगर किसी बारात या शादी में डीजे या कोई बाजा, नौटंकी आई तो मौलाना, मुफ्ती, हाफिज व कारी इमाम आदि निकाह नहीं पढ़वाएंगे। कहा गया है कि अगर कोई इस बात को नहीं मानता है तो उसके जनाजे में भी मौलाना नहीं हिस्सा लेंगें।
