Shivpal said, attention should also be paid to the currency of the ruling party.

अमेठी सिटी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ​शिवपाल यादव

अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जांच एजेंसियों पर बड़ा सवाल खड़ा किया। कांग्रेस नेता के यहां मारे गए छापे में मिली करेंसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के पास इतनी करेंसी है कि उस पर भी ध्यान जाना चाहिए। लेकिन, उन्हें सिर्फ विपक्षी के यहां ही दिखाई देगी।

शहर स्थित आवास विकास कॉलोनी में सपा विधायक महराजी प्रजापति के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा महासचिव ने कहा कि मिशन-2024 में बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन मजबूत हो, इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत है। 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा को हराने के लिए सक्षम है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के खींचतान को लेकर कहा कि हमारी व्यक्तिगत राय है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो, इसके लिए सभी नेता एक जुट होकर हराने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सामने आएगा गठबंधन में बहुत से पुराने चेहरे व अनुभवी लोग भी हैं। इसकी चिंता आप सब ना करें, यह गठबंधन तय करेगा।

अमेठी में बदला है माहौल

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज अमेठी में जो माहौल देखने को मिल रह है, वह एक बड़े बदलाव का सूचक है। अमेठी में सपा प्रत्याशी के उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर विचार करके तय करेगा। कहा कि यह तय है कि अमेठी से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी इस बार जीत दर्ज करेगा। कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में जितना कार्य किया है, आज तक की किसी सरकार में वह विकास कार्य नहीं किया है।

पूर्व मंत्री के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद

अमेठी। स्थानीय सपा विधायक महराजी प्रजापति और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के छोटे पुत्र अनुराग का विवाह होने के बाद रविवार को शहर स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर प्रीतिभोज का कार्यक्रम था।

शिवपाल सिंह यादव उनके आवास पर पहुंचे और उनके बेटे अनुराग प्रजापति और बहू को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में पैरोल समाप्त होने से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति उपस्थित नहीं थे। गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, रघुवीर यादव, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, छोटे लाल यादव, अनिल प्रजापति, अरुण प्रजापति, अंकिता प्रजापति, अभिषेक मिश्र, बजरंग श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *