संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 08 Dec 2023 12:25 AM IST

अमेठी सिटी। स्कूल में दिव्यांग शौचालय बनवाने में अवरोध के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर अभिलेख एकत्र किए है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदैयपुर में मिशल कायाकल्य के तहत प्रधान की ओर से दिव्यांग शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा था। आरोप है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक की ओर से निर्माण में अवरोध किया जा रहा था। डीडीओ तेजभान सिंह ने प्रधान व इंचार्ज प्रधानाध्यापक के बीच सुलह समझौता कराते हुए दिव्यांग शौचालय, विद्यालय की टूटी खिलड़ी व फर्श की मरम्मत कराए जाने की बात कही। मामले में बीएसए संजय तिवारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक बबिता को निलंबित कर दिया था। बीईओ शाहगढ़ व गौरीगंज ने बृहस्पतिवार को शौचालय निर्माण से जुडे दस्तावेजों के साथ अन्य अभिलेखों की पड़ताल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *