अमेठी। आखिरकार अफसरों की नींद टूटी और निकायों में शुक्रवार से रैन बसेरों का संचालन शुरू करा दिया गया। इन रैन बसेरों में जरूरतमंदों की सर्द रातें बीतेगी। एडीएम ने संचालित रैन बसेरों का जायजा लिया। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि रैन बसेरों की प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाए।

दरअसल, जिले में दो नगर पालिका गौरीगंज और जायस, जबकि दो नगर पंचायतें मुसाफिर खाना व अमेठी हैं। यहां पर सर्दी शुरू होने के बावजूद रैन बसेरों का संचालन नहीं कराया गया था। 24 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने ठंड की शुरुआत, अब रैन बसेरों की तलाश शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इस खबर के बाद प्रशासन ने निकायों में एक-एक अस्थायी रैन बसेरों का संचालित शुरू कराया गया। रैन बसेरों में रजाई, गद्दा, बेड की व्यवस्था कराई गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में ना सोए, बल्कि रैन बसेरे में जाकर आश्रय लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *