संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Mon, 18 Sep 2023 12:24 AM IST

जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र पूरे हामी मजरे इमली गांव निवासी कैफ (20) शनिवार रात को घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोज-बीन जुटे रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह वारिशगंज चौकी क्षेत्र में संचालित एक धर्म कांटा के समीप सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक को घायल होने की सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी।

पुलिस ने पंचायतनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम कराया। चौकी इंचार्ज वारिसगंज वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन कैफ को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी वाहन की टक्कर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें