संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST

अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के मऊ गांव निवासी बब्बन का पुत्र आर्यन (5) मुंशीगंज के हसरम दुवे का पुरवा मजरे जूठीपुर में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

मंगलवार को आर्यन सड़क पार कर दुकान से सामान लेने जा रहा था कि तभी बाइक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में घायल आर्यन को परिजन व मौजूद लोगों आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में आर्यन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच व पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करने में जुटी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें