अमेठी। कोहरे और धुंध से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कर्मी लाने को द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट से रवाना किया। परिवहन विभाग, परिवहन निगम, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों की ओर से 30 दिसंबर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किया जाय। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ सान्या छावड़ा, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रर्वतन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के तहत शनिवार को लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी, गोष्ठी, विद्यालयों में बच्चों को जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। तीसरे दिन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गोष्ठी एवं पीडब्लूडी की ओर से सड़कों पर ब्लैक स्पाट चिन्हित करने वाले स्कूली वाहनों के चालकों को नेत्र परीक्षण आदि कार्यक्रम किया जाएगा।
चौथे दिन वाहनों में फाग लाइट, बैक लाइट, इंडीकेटर, वाहनों की चेकिंग, विद्यालयों में रैली, परिवहन निगम समेत अन्य विभागों के चालकों का नेत्र परीक्षण आदि कार्यक्रम होगा। पांचवें दिन परिवहन विभाग की ओर से सभी वाहनों की यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक, परिवहन निगम की बसों की फिटनेस जांच, पुलिस विभाग की ओर से वाहनों की चेकिंग, विद्यालयों में शपथ, एंबुलेंस चालकों का परीक्षण कार्यक्रम किया जाएगा।
