गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत नौनिहालों को भाषा और गणित समेत अन्य विषयों में दक्ष करने के लिए जिले के सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल गठित होंगे। न्याय पंचायतों में गठित संकुल को निपुण भारत का लक्ष्य पूरा करते हुए अगस्त माह तक एक स्कूल को निपुण बनाना होगा।जिले में संचालित 1,570 परिषदीय स्कूल में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य करते हुए नौनिहालों को निपुण बनाया जाएगा। कवायद सफल हो इसके लिए न्याय पंचायत स्तर (जिले में 99 न्याय पंचायतें) पर संचालित परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का एक-एक संकुल बनाया जाएगा। शिक्षकों को कक्षा एक से पांच तक संदर्शिका एवं निर्देशिका के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने की विधि बताई जाएगी। एकेडमिक रणनीति पर उन्नमुखीकरण, मासिक शिक्षक संकुल की बैठकों की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी मास्टर ट्रेनर देंगे।

दीक्षा, निपुण लक्ष्य एवं गूगल रीड एलांग तथा लर्निंग एट होम की जानकारी दी जाएगी। निपुण विद्यालय बनाने में स्कूल बेस्ट शिक्षण कार्य के महत्व पर चर्चा होगी। निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को समय से पूरा कर नौनिहालों को भाषा व गणित समेत अन्य विषयों में बच्चों को दक्ष किया जाएगा। अगस्त तक न्याय पंचायत स्तर पर कम से कम एक स्कूल को निपुण बनाया जा सके इसके लिए सूचना, निर्देश व सुझाव के साथ बेहतर शिक्षण कार्य करने पर चर्चा की जाएगी।

प्रभावी व प्रेरणादायक होगा शिक्षण कार्य

कार्यशाला के बाद शिक्षकों की ओर से नौनिहालों को उनकी कक्षानुरूप प्रभावी व प्रेरणादायक शिक्षण कार्य कर बौद्धिक क्षमता का विकास किया जाएगा। शत-प्रतिशत बच्चों को दक्ष करते हुए स्कूल को निपुण बनाना प्राथमिकता में शामिल है।

संगीता सिंह-बीएसए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *