अमेठी सिटी। गेहूं की बोआई कर चुके किसान अब फसलों में यूरिया का छिड़काव करने की तैयारी में हैं। यूरिया खाद लेने के लिए किसान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। जिसकी खबर को सात दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर रहा कि बृहस्पतिवार को 3.3 हजार मीट्रिक टन यूरिया साधन सहकारी समितियों पर भेज दी गई है।

जिले के किसान गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों आदि फसलों की बोआई कर चुके हैं। बारिश से कुछ किसान अभी बोआई पूरी नहीं कर सके हैं। पहले से फसलों की बोआई कर चुके किसान यूरिया खाद छिड़काव करने की तैयारी में हैं, जो खाद के लिए साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। अमर उजाला ने यूरिया के लिए किसानों की कतार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

जोतबही के आधार पर मिलेगी खाद

एआर कोऑपरेटिव मित्रसेन वर्मा ने बताया कि जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर 3.3 हजार मीट्रिक टन यूरिया भेजी गई है। किसानों को जोतबही के मानक के आधार पर यूरिया का वितरण किया जाएगा। यूरिया की एक रैक अगले सप्ताह प्रस्तावित है। बफर में सामान्य यूरिया 423 मीट्रिक टन का भी प्रेषण समितियां को किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *