अमेठी। जमीन विवाद निस्तारण के लिए शनिवार को थानों में आयोजित समाधान दिवस में कहीं पर राजस्व कर्मी समय से नहीं पहुंचे, तो कहीं अन्य समस्याएं रहीं। अधिकारियों ने समस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण कराया। पीपरपुर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में दिवस अधिकारी नायब तहसीलदार परशुराम सुनवाई कर रहे थे। शनिवार की सुबह 11:30 बजे शिवगढ़ निवासी महिला देवमती पहुंची। उन्होंने कहा कि साहब, उसकी मां बीमार हो गई थी। वह उसे देखने मायके चली गई थी। तभी कमरे में ससुरालीजनों ने ताला लगा दिया। खोल नहीं रहे हैं। अब कहां जाऊं।

कहा कि गांव वालों की पंचायत बुलाया, डायल 112 को सूचना दिया। किसी की बात नहीं मान रहे हैं। थाने से लेकर तहसील पर कई बार चक्कर लगाया। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि राजस्व व पुलिस टीम भेजकर ताला खुलवाया जाएगा।

नेवढिया गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह पैतृक भूमि कर कब्जा न मिलने की फरियाद लेकर आए थे। जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। रेवड़ा निवासी आशा देवी आवास न बनने दिए जाने की शिकायत लेकर आई थी। टिकावर निवासी शिवलाल को जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा था। इस दौरान नौ शिकायतें आई। जिसमें सात का निस्तारण किया गया। शेष दो शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर भेजी गई।

जायस थाने में एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने समाधान दिवस की सुनवाई की। थाना समाधान दिवस में पांच समस्याएं आई। जिसमें चार राजस्व विभाग की व एक पुलिस से संबंधित समस्या थी। पुलिस से जुड़ी समस्या का मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व से जुड़ी शिकायत निस्तारण के लिए संयुक्त टीम भेजी गई।

गौरीगंज थाने में एसएचओ अमर सिंह सुनवाई के लिए बैठे रहे लेकिन, राजस्व का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। यहां पहुंचे फरियादियों को लौटना पड़ा। संग्रामपुर में एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ लल्लन सिंह, थाना फुरसतगंज में सीओ अजय कुमार सिंह ने समस्याओं की सुनवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें