CMO sir, look at the child, make arrangements for treatment.

कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी व स्मार्ट फोन के साथ छात्राएं

अमेठी। गौरीगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे का वक्त। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांट रही थीं, तभी गौरीगंज नगर पलिका के वार्ड नंबर 23 निवासी अमीना खातून अपने आठ वर्षीय बेटे मोहम्मद असरफ को लेकर पहुंचीं। कहा कि बेटे के दिल में छेद है। आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बेटे का इलाज नहीं हो पा रहा है। यह सुनकर केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ से कहा कि आप खुद इस बच्चे के इलाज का प्रबंध करिए। कार्ड बनवाइए, अच्छे डॉक्टर से इलाज कराइए। कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान कार्ड धारक राम मिलन से हालचाल पूछा। कहा कि राम मिलन जी अब कैसे हैं। कोई दिक्कत तो नहीं। राम मिलन ने कहा कि सरकार के आयुष्मान कार्ड से उसका ऑपरेशन हो गया और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। स्थानीय सांसद ने गौरीगंज नगर पलिका के जीजीआईसी परिसर, धनीजलालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और नरसिंहभानपुर स्थित विद्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सांसद ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गांव में बेहतर विकास कार्य करने को लेकर ग्राम प्रधान सरायबरवंड के रवि शंकर मिश्र को सांसद ने प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया।

सेल्फी लेने की रही होड़

जीजीआईसी परिसर में पीएम आवास के लाभार्थियों का भूमि पूजन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र व चाभी प्रदान की। इस दौरान छात्राओं के बीच सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। किसी को पुचकारा तो किसी को दुलारा। वहीं, कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *